फतेहपुर, मार्च 15 -- मलवां । क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी सैनिक शिवम सिंह की बीमारी से मौत होने की खबर से गांव में शोक की लहर फैल गई। शिवम सिंह भारतीय सेना में तैनात थे। वर्तमान में जोधपुर में तैनात थे। परिजनों के अनुसार 27 फरवरी को सैन्य अभ्यास के दौरान उन्हें अचानक तबियत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शनिवार 14 मार्च को उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का शव देर रात गांव पहुंचा। पिता धीरेंद्र बहादुर सिंह शव लेने के लिए जोधपुर रवाना हो गए थे। गांव में बाबा राम बहादुर सिंह समेत परिजन व ग्रामीण गमगीन हैं। शिवम दो भाइयों में छोटे थे, जबकि बड़े भाई शुभम सिंह गांव में रहकर खेती करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...