कौशाम्बी, फरवरी 16 -- गोराजू, संवाददाता। मिर्जापुर जिले के जिगना कस्बा निवासी राम अवध बिंद पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती इन दिनों कौशाम्बी जनपद के पश्चिमशरीरा थाने में थी। काफी दिनों से वह बीमार चल रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि 21 जनवरी को अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होता देख परिजनों ने उनको मेदांता लखनऊ में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सोमवार को लखनऊ मेदांता में उनकी सांस थम गईं। मौत की मनहूस खबर से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस विभाग में भी शोक की लहर है। एसपी राजेश कुमार का कहना है कि राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दु...