बीमारी से असम राइफल्स में तैनात हवलदार का निधन
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- खटीमा, संवाददाता। ग्राम ऊंचीमहुवट निवासी 20 असम राइफल्स में तैनात हवलदार 56 वर्षीय रोशन चंद का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनका उपचार ग्रेटर नोएडा के सेना के अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान से बनबसा के शारदा घाट पर होगा। हवलदार रोशन चंद वर्तमान में असम में पोखरा के पास चारद्वार में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें आईटीबीपी रेफरल हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा में भर्ती कराया गया था, जहां उनका एक वर्ष से उपचार चल रहा था। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें शारदा हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा रेफर कर दिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.