अलीगढ़, जनवरी 8 -- पिसावा, संवाददाता। कस्बा के गांव विक्रमगंज के पशुओं में खुर पका व मुंह पका बीमारी के चलते पशुपालक काफी परेशान है। कस्बा के पशु चिकित्सालय पर कोई डाक्टर न होने के चलते पशुपालकों को अपने पशुओं के उपचार में काफी परेशानी आ रही है। गांव के योगेश फौजी के अनुसार उनके तीन पशु खुर पका व मुंह पका बीमारी की चपेट में आकर मर गए हैं। उन्होंने उपचार में काफी रुपया भी खर्च किया है। लेकिन पशुओं को कोई फायदा नहीं हुआ। पिसावा के पशु चिकित्सालय पर कोई डाक्टर न होने के चलते वह काफी परेशान हैं। गांव के ही ओमवीर सिंह के एक पशु की मौत बीमारी के चलते हो गई है तथा एक पशु बीमार चल रहा है। धीरे-धीरे गांव के अधिकतर पशुओं में बीमारी फैलती जा रही है। तेजप्रताप सिंह, शेर सिंह, राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जसवीर सिंह, योगेश आदि पशुपालकों के कई पशु बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.