संवाददाता, जनवरी 15 -- यूपी के कानपुर में घाटमपुर के नौरंगा कस्बे में कई वर्षों से चल रहे धर्मांतरण के खेल का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने आरोपित पादरी को जेल भेज दिया। एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस धर्मांतरण से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। नौरंगा कस्बे के हुसैना रोड में रहने वाले एलविन के घर पर धर्मांतरण की सूचना पर बजरंग दल के विभाग सह संयोजक शुभम् शौर्य अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष मनीष सचान समेत कई पदाधिकारी पहुंचे थे। एलविन पादरी है और मूलरूप से केरल के त्रिवेंद्रम का रहने वाला है। एलविन के घर पर पदाधिकारी पहुंचे तो कमरे में महिला लेटी हुई थी और पादरी उसकी बीमारी ठीक करने के लिए प्रार्थना कर रहा था। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। सूचना पुलिस तक पहुंची तो इंस्पेक्...