बदायूं, मार्च 3 -- उसहैत। बीमारी के चलते विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के ललोमई का है। यहां के रहने वाले अरविंद की पत्नी नन्ही की बीमारी की वजह से मौत हो गई। नन्ही की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके मायके और ससुराल में कोहराम मच गया। वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और नन्ही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि शाहजहांपुर जिले के परौर...