बागपत, मार्च 19 -- बड़ौत। बिजरौल गांव के रहने वाले बीएसएफ के जवान की गुरुवार को बीमारी के चलते मौत हो गई। गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहे। बिजरौल गांव के रहने वाले नरेश तोमर के 30 वर्षीय बेटे विवेक तोमर बीएसएफ में जवान थे। उनकी हाल में तैनाती कश्मीर में चल रही थी। कुछ दिन पहले बीमारी के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की मौत से पत्नी, दो बच्चों समेत परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुराहाल है। गुरुवार शाम गांव में जवान के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बीएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने श्रद्धाजंलि दी। उसकी अंतिम यात्रा में बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, रालोद जिला...