किशनगंज, सितम्बर 22 -- किशनगंज, निज संवाददाता। गैर-संचारी रोगों की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां शुरुआती दौर में स्पष्ट लक्षण नहीं देतीं। ऐसे में समय पर जांच नहीं होने पर बीमारी की पहचान देर से होती है और उपचार भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले में चल रहा 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान अब लगातार गति पकड़ रहा है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय लोगों तक पहुंचकर जोखिम की पहचान की जाए और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार से जोड़ा जाए।अभियान के तहत जिले में 2,64,000 लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरुद्ध अब तक 1,93,600 लोगों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है, ...