सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- तुलसियापुर, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा शिवभारी में सोमवार को जापानी इंसेफेलाइटिस, दिमागी बुखार, दस्तक अभियान एवं स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों ने तख्ती, बैनर, ड्रम, ढोल, माइक के साथ गांव में भ्रमण कर लोगों को बीमारियों से बचाव व शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ने के लिए जागरूक किया।प्रभारी प्रधानाध्यापक महेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान में विद्यालय की ओर से विशेष कार्यक्रम दस्तक शपथ, संगीतमय टॉयलेट गेम, बैक्टेरिया मार गिराना गेम,जन जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं को कक्षा संवेदीकरण, प्रार्थना सभा में जागरूकता संचालित है। यह भी पढ़ें- Balia News: आज निकलेगी जागरूकता रैली अभियान के तहत विद्यालय से सिसवा उर्...