लोहरदगा, जनवरी 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल हाई स्कूल के प्रांगण में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी, सहसचिव सूरज साव ने संयुक्त रूप से की। शिविर में 42 लोगों ने जांच कराई। इसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, हार्ट बीट, आक्सीजन लेवल आदि की निशुल्क जांच की गयी। साथ ही अन्य सभी प्रकार के स्वास्थ जांच आधे खर्च में ही कराई गई। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि शरीर स्वस्थ रखने के लिए सुबह-सुबह नियमित रूप से व्यायाम और योग अभ्यास अत्यंत ही आवश्यक है। स्वस्थ शरीर ही आपकी जमा पूंजी है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने पर सब पूंजी खाली हो जाएगी। डा कुमुद अग्रवाल ...