भदोही, अगस्त 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सोमवार को जिले में शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने कंपोजिट विद्यालय जोरई में किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोहा। यह भी पढ़ें- बालिकाओं को दवा खिलाकर किया शुरू कृमि मुक्ति दिवसकार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला द्वारा विकासखंड ज्ञानपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय जोरई में किया गया। बच्चों को एल्बेंडाजोल की चार मिलीग्राम की खुराक खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें टॉफी वितरित की तथा स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता एवं संतुलित खान-पान के प्रति जा...