मोतिहारी, जून 2 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले में बाढ़ के बाद फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने 22 बाढ़ प्रभावित प्रखंडों में मॉक ड्रिल कराने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- संभावित बाढ़ से निपटने को स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क, 20 प्रखंडों में मेडिकल टीमों का गठनआपात स्थिति से निपटने के लिए निर्देश साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार मच्छरजनित रोगों पर नियंत्रण के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों में डीडीटी का छिड़काव होगा। मरीजों को त्वरित इलाज देने के लिए नौका और अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वे चिकित्सा दल का तुरंत गठन करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की अलग से सूची बनाकर उनकी विशेष देखभाल की व्यवस...