गोरखपुर, अक्टूबर 3 -- गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में शनिवार को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) आधारित जनरल ब्लड पिक्चर (जीबीपी डिटेक्शन) मशीन का संचालन शुरू हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक से बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में मदद मिलेगी। इस दौरान आयोजित शिविर में जरूरतमंदों की जांच की गई। इलाज की जानकारी भी दी गई। मरीजों को पोषण सुधारने के लिए आयरन और कैल्शियम की दवाएं भी निश्शुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर सीएमएस डॉ. बीएन शुक्ला, गायनी की विभागाध्यक्ष डॉ. रूमा सरकार, डॉ. वाणी आदित्या मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...