खगडि़या, सितम्बर 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी रोग से ग्रसित हो तो उसका समय रहते पहचान की जा सके। जिससे समय पर इलाज शुरू हो पाएगी और लोगों रोग मुक्त हो पाएंगे। क्योंकि कई बार देखा जाता है कि लोग जानकारी के आभाव में अथवा समय से इलाज नहीं कराने के कारण गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए नए अभियान जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार के माध्यम से लोगों में रोग के पहचान करने व ससमय इलाज कराने के लिए अभियान चलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो इस अभियान की शुरुआत जिले समेत पूरे राज्य में दो सितंबर को की गई थी। गत 28 सितंबर तक की मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक गैर-संचारी रोगों की पहचान एवं उपचार के लिए जिले के 227 स्वास्थ्य केन्द्रों ...