बीमाकर्ता पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज
सहरसा, मई 31 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के हनुमान चौक समीप रहने वाले बसनही बडगांव निवासी एफसीआई के सेवानिवृत्त कर्मी परशुराम झा ने एक बीमा कर्मी के खिलाफ रूपये ठगी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि सेवानिवृत्त करने के बाद वर्ष 2010 में बीमा कर्मी राम नारायण राय ने फिक्स करने के नाम पर 3.5 लाख रूपये और 15 महीने तक दस हजार रुपये मिलाकर पांच लाख रूपये ले लिया । जब उसने इस संबंध में बात की जाती तो वो टालमटोल करते रहते। इस संबंध में पीड़ित के द्वारा रदिए गए आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पलिस पदाधिकारी ने कहा कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। जांच करते आगे समुचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.