बीबोस के डिप्टी डायरेक्टर और पूर्व डीईओ अजय कुमार सिंह निलंबित
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के उपनिदेशक और पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीबोस के डिप्टी डायरेक्टर बनने से पहले वे मुजफ्फरपुर में डीईओ के पद पर थे। उनपर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा की गई जांच और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सरकार ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।अगस्त 2026 में आर्थिक अपराध इकाई ने उनके पटना, बेगूसराय और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान 3 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति और निवेश के दस्तावेज मिले थे। उनके विरुद्ध आर्थिक अपराध थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है। शिक्षा विभाग के निदेशक प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.