नई दिल्ली, मार्च 23 -- मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूढ़िवादी अमेरिकी टिप्पणीकार कैंडेंस ओवेन्स ने रविवार को इजरायल और उसके प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने 'दुनिया को ब्लैकमेल' किया। ओवेन्स ने अमेरिका-ईरान संघर्ष में जेफरी एपस्टीन फाइलों का कथित संबंध बताते हुए तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। ओवेन्स ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि इजरायल, जिसके लिए जेफरी एपस्टीन काम करता था, ने दुनिया को ब्लैकमेल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इजरायल या उनके तथाकथित 'रेड हीफर' युद्ध का बिल्कुल समर्थन नहीं करती। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इजरायल और नव-रूढ़िवादी तत्व तीसरे विश्व युद्ध को भड़काना चाहते हैं, ताकि ईरान में रॉथ्सचाइल्ड बैंकिंग स्थापित की जा सके और वैश्विक स्तर पर सूदखोरी के माध्यम से लोगों...