मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के बीबी कालेजिएट के प्लस टू भवन में अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय चलेगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इसकी रिपोर्ट भेजी है। जिले के लिए नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्रीय विद्यालय संगठन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि जिले की शैक्षणिक संरचना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डीएम ने कहा है कि स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करते हुए आवश्यक सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। स्थायी भवन के निर्माण में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए डीएम ने बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इस उद्देश्य से नवीन केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन के लिए तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिका...