बदायूं, अगस्त 30 -- मूसाझाग। जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव बीबीपुर में पिछले कई दिनों से लगातार बुखार फैला हुआ है। इसकी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोजाना कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में 42 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें मरीजों की जांच कर उनको दवाएं दी गईं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ित मरीजों में से 15 की डेंगू और 15 मरीजों की मलेरिया की जांच के लिए नमूने लिए। टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: बुखार से तप रहा जिला, सीएमओ के रिकार्ड में सब ओके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। इस दौरान बुखार के सभी मरीज जांच के बाद सामान्य निकले। इसके बाद टीम ने राह...