बदायूं, अप्रैल 16 -- विशेष संचारी रोग अभियान चल रहा है। जिसमें साफ-सफाई एवं जागरूकता का कार्य चल रहा है। मगर सरकार और प्रशासन का यह अभियान कागजों तक सीमित है लगता है इसीलिए बीबीपुर गांव में विशेष संचारी रोग अभियान का असर दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। ब्लाक जगत की ग्राम पंचायत बीबीपुर में गांव के अंदर एक तालब है जो गंदगी से लबालब भरा हुआ है। जिसकी वजह से तालाब का पानी गांव की गलियों में भरा रहता है जो आये दिन गंदा पानी घरों में घुस जाता है। जिससे गली से निकलने बाले बच्चो एवं बड़-बुजुर्गों को दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- खेतों में जमा दूषित पानी से उठ रहा दुर्गंध गली में भरे तालाब के गंदे पानी से निकलना मुश्किल ही नहीं बीमारियों को दावत दे रहा है। गलियों में भरे गंदे पानी से बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई ...