बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर गंगा एक्सप्रेस वे के निकट चल रहे किसानों के धरने ने गुरुवार को उस समय उग्र रूप ले लिया, जब थाना पुलिस ने किसान कामगार यूनियन (तेवतिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनवीर सिंह तेवतिया और तहसील अध्यक्ष मंजीत सिंह पूनिया को हिरासत में लेकर बीबीनगर थाने पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज किसानों में भारी आक्रोश फैल गया और सैकड़ों की संख्या में किसान थाने पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से किसान ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण के लिए निर्धारित सर्किल रेट को बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि वर्तमान सर्किल रेट बाजार मूल्य से काफी कम है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठ...