अंबेडकर नगर, मार्च 28 -- जलालपुर, संवाददाता। बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम में शनिवार को तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पांडेय ने कहा कि अनुशासन और सेवा भाव से ही सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण संभव है। कहा कि रोवर्स रेंजर्स का यह अनुशासित मंच मात्र एक प्रशिक्षण शिविर नहीं, अपितु राष्ट्र सेवा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और आपदा प्रबंधन के कौशल सीखने का एक स्वर्णिम सोपान है। उप-प्राचार्य प्रो. पवन कुमार गुप्त ने समय की महत्ता प्रतिपादित करते हुए कहा कि काल की गति और समय की आहट को जो पहचान लेता है, सफलता उसी का वरण करती है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नियमों और प्रतिज्ञाओं के प्रति संकल्पित करते हुए सल्यूटिंग एवं रिपोर्टिंग जैसी अनुशासनात्मक बारीकियों का गहन अभ्यास कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.