बीबीगंज में सब्जी खरीद रही महिला के गले से सोने की चेन झपटी
मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सदर थाना के बीबीगंज में सब्जी खरीद रही पूनम कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ी, तबतक बाइक सवार दोनों बदमाश भगवानपुर की ओर से तेज गति से भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों का चेहरा खुला हुआ था। सीसी कैमरा की जांच करने पर दोनों की पहचान हो सकती है। सदर थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज खंगालने में जुट गई है।जानकारी हो कि, इससे पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने कलमबाग चौक के समीप खबड़ा शंकरपुरी की इशा चंद्राकर के गर्दन पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली थी। वह बदमाशों का पीछा करती हुई उनके पीछे भी भागी, लेकिन दोनों तेजी से छाता चौक की ओर भाग निकले। पीड़िता ने घटना को लेकर प्राथमिकी कराई थी। काजीमोहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.