मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कपरपुरा रेलखंड के बीबीगंज स्थित रेलवे गुमटी संख्या 104 को रविवार की देर रात रेलवे ने बिना कोई सूचना के ही बंद कर दिया। तीन घंटे से अधिक समय तक गुमटी बंद रही। इससे बीबीगंज की ओर से ब्रह्मपुरा और ब्रह्मपुरा से बीबीगंज-भगवानपुर की ओर से जाने वाले राहगीरों को फजीहत झेलनी पड़ी। इस दौरान गुमटी पर काम कर रहे मजूदरों और सुपरवाइजरों ने राहगीरों से बदसलूकी भी की। कई बार मारपीट तक की नौबत आ गई थी।जानकारी हो कि गुमटी संख्या 104 के रेलवे ट्रैक और स्लीपर की मरम्मत की गई। इसके लिए रेलवे ने देर रात गुमटी को बंद कर दिया था। इसकी सूचना आमजन में प्रसारित नहीं की गई थी। हालांकि, रेलवे का कहना है कि इसे लेकर स्थानीय थाना और एसडीओ को जानकारी दे दी गई थी। वहीं ऑपरेटिंग विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि इसे लेक...