मुजफ्फरपुर, मार्च 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके से एक विवाहिता लापता हो गई। वह रविवार शाम बीबीगंज चौक स्थित हनुमान मंदिर में पूजा करने निकली थी। आम दिनों में वह थोड़ी देर में पूजा कर वापस लौट आती थी। लेकिन, उस दिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आसपास के लोगों तथा रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू की। कहीं से कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.