मुंगेर, अगस्त 7 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।बिहार बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग एंड एग्जामिनेशन और एजुकेट गर्ल्स की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुंगेर जिले का क्षेत्रीय भ्रमण किया। टीम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सोनी कुमारी से मुलाकात कर जिले में शिक्षा व्यवस्था और बीबीओएसई की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। बीबीओएसई के एसईओ मानस मिलिंद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बैठक के दौरान शिक्षार्थियों के नामांकन, पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने, अध्ययन केंद्रों के बेहतर संचालन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया।

टीम चर्चा डीपीओ ने बीबीओएसई की गतिविधियों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कही। इसके बाद टीम ने बीबीओएसई परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने...