बीबीए सेकेंड और तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
पूर्णिया, मई 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीबीए द्वितीय खंड 2026 सत्र 2024-27 और बीबीए तृतीय खंड 2026 सत्र 2023-26 का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी है। बीबीए द्वितीय खंड का परीक्षा प्रपत्र 26 और 27 मई को बिना विलंब शुल्क के भरा जायेगा। जबकि 28 मई को 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ बीबीए द्वितीय खंड का परीक्षा प्रपत्र छात्र-छात्राएं भर सकते हैं। वहीं बीबीए तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म 30 से 31 मई तक भरा जायेगा। जबकि विलंब शुल्क 200 रुपये के साथ छात्र-छात्राएं 1 जून को भी परीक्षा प्रपत्र भर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बीबीए सेकेंड और तृतीय खंड का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.