बीबीए व बीसीए की चौथी चयन सूची जारी
धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बीसीए व बीबीए की खाली सीटों को भरने के लिए चौथी चयन सूची जारी कर दी है। चयनित का नामांकन 17 सितंबर तक होगा। वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को 17 से 20 सितंबर तक अपने कागजात जमा करने होंगे। सीटों की उपलब्धता पर एडमिशन सेल 21 सितंबर को फाइनल चयन सूची जारी करेगा। वहीं एडमिशन सेल ने विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों के लिए दूसरी चयन सूची भी जारी की है। चयनित का नामांकन 15 सितंबर तक होगा। बीबीएमकेयू की वेबसाइट पर सूची देखी जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.