बीबीए में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
गुड़गांव, जुलाई 22 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेक्टर-40 स्थित सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपास) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीबीए चार वर्षीय (ऑनर्स विद रिसर्च) कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पाठ्यक्रम में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केंद्र के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल प्रबंधन की सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखता, बल्कि शोध, कौशल विकास, इंटर्नशिप और उद्योग जगत से जुड़ने के अवसर भी उपलब्ध कराता है। बीबीए (ऑनर्स विद रिसर्च) कार्यक्रम के लिए काउंसलिंग 31...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.