जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने बीबीए एवं बीसीए सम-सेमेस्टर सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार इन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 28 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। संबंधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर शीघ्र अपलोड किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि जिन महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं किसी कारणवश अब तक बीबीए या बीसीए का परीक्षा फार्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें अंतिम अवसर दिया गया है। ऐसे विद्यार्थी 18 अप्रैल से 21 अप्रैल तक परीक्षा फार्म भरने, सत्यापन कराने तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूजी सेमे. पांच वोकेशनल कोर्स का परीक्षा फॉर्म कल से भ...