मेरठ, अप्रैल 11 -- मेरठ। प्रमुख संवाददाताचौ.चरण सिंह विवि कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में सात पाठ्यक्रमों में द्वितीय सेमेस्टर के मुख्य परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कर दिए हैं। छात्र समर्थ पोर्टल पर ये परीक्षा फॉर्म 18 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। 250 रुपये के विलंब शुल्क के साथ ये फॉर्म 20 और पांच सौ रुपये के साथ 22 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। कॉलेज 23 अप्रैल तक समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म सत्यापित कर सकेंगे। विवि के अनुसार छात्र फिलहाल बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीपीईएस और एलएलबी में ही उक्त सेमेस्टर के फॉर्म भर सकते हैं।अनुमोदन नहीं तो प्रवेश प्रक्रिया से बाहरविवि ने कॉलेजों से रिक्त पदों के सापेक्ष प्राचार्य एवं शिक्षकों की नियुक्ति का अनुमोदन लेने के निर्देश दिए हैं। विवि के अनुसार कॉलेज 15 दिनों में इस प्रक्रिया क...