लखनऊ, मई 30 -- बिजनौर स्थित ओमेक्स सिटी में बीबीए छात्र प्रिंस कुशवाहा (20) ने फांसी लगा ली। परीक्षा देने के लिए कुछ दिन पहले उसने मॉल की नौकरी छोड़ी थी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में गुरुवार को सलोनी (21) ने फांसी लगा ली। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पति से विवाद के चलते कुछ समय से वह मायके में रह रही थी। मूलरूप से पंजाब के लुधियाना निवासी प्रिंस कुशवाहा (20) बिजनौर के ओमेक्स सिटी स्थित विनीत कुमार के घर में किराए पर रह रहा था। वह अयोध्या के कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई करने के साथ आशियाना स्थित एक मॉल में नौकरी कर रहा था। परीक्षा के कारण कुछ दिन पहले प्रिंस ने नौकरी छोड़ दी थी। पुलिस के मुताबिक सुबह से प्रिंस के बाहर न निकलने पर मकान मालिक विनीत ने कई आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.