गाज़ियाबाद, जून 21 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। नंदग्राम पुलिस ने क्षेत्र की 100 फुटा रोड पर 19 जून को बीबीए छात्र तरुण पर पथराव व फायरिंग करने की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, बाइक बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने रंजिशन तरुण पर हमला किया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नंदग्राम के अटौर निवासी आकाश त्यागी, सिहानी गेट के न्यू आर्य नगर निवासी सागर पंडित और नंदग्राम के सेवानगर निवासी राहुल शर्मा है। राहुल बीटेक, सागर बीसीए और आकाश बीबीए का छात्र है। एसीपी नंदग्राम ने बताया कि 19 जून को नंदग्राम के रहने वाले तरुण पर कुछ लोगों ने हमला किया था। हमले में...