रुद्रपुर, मई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए विभाग की ओर से बीबीए छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह, विभागीय समन्वयक प्रोफेसर भरत सिंह राजपूत, प्रोफेसर सर्वजीत सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार पांडेय, डॉ. कमला बोरा व डॉ. आशा राणा ने किया। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर मेहनत, ईमानदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, साथ ही व्यक्तित्व निर्माण का भी महत्वपू...