गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। शहर के सेक्टर-40 स्थित एमडीयू सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीबीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) चार वर्षीय तथा बीएएलएलबी पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संस्थान में बीबीए कार्यक्रम की 60 सीटों और बीएएलएलबी कार्यक्रम की 240 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- राज्य विवि: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें आवेदनप्रवेश प्रक्रिया संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने बताया कि 12वीं के बाद प्रबंधन क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित चार वर्षीय बीबीए (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) कार्यक्रम में आवेदन कर सकते हैं। वहीं विधि क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए पांच...