पटना, मई 7 -- पटना विवि ने बीबीए-एलएलबी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के सेमेस्टर (सत्र 2025-30) एक का परीक्षा फॉर्म विलंब शुल्क के साथ भरने के लिए नौ मई तक अंतिम मौका दिया है। विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरु हो गई। वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने 27 अप्रैल से छह मई तक की अवधि में परीक्षा फॉर्म नहीं भरा वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pup.ac.in पर जाकर 50 रुपये प्रतिदिन की विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों के प्राचार्यों को 11 मई तक सभी फॉर्म के सत्यापन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। बीबीए- एलएलबी के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 14 मई से होनी संभावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.