लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू में भू-जल सप्ताह के तहत मानव विकास एवं परिवार अध्ययन विभाग और राज्य संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आने वाली पीढ़ियों के लिये सुरक्षित जल: एक सामूहिक जिम्मेदारी विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि बढ़ता भू-जल दोहन और प्रदूषण गंभीर चुनौती हैं। जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा प्राकृतिक संतुलन के साथ खाद्यान्न सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अपर निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने वैज्ञानिक और पारंपरिक जल संरक्षण विधियों को अपनाने, नमामी गंगे योजना, मिशन लाइफ अभियान और आर्द्रभूमियों के महत्व बताए। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बच्चों को जल संरक्षण का पढ़ाया पाठ राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने सिंधु घ...