लखनऊ, सितम्बर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 17 सितंबर को 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, स्वच्छता प्रभारी डॉ. रवि शंकर वर्मा, खेल प्रभारी डॉ. मनोज कुमार डडवाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। र्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या वर्ग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने के साथ समाज में सकारात्मक सोच और जिम्मेदारी की भावना को भी बढ़ावा देता है।कुलपति यह भी पढ़ें- बीबीएयू : स्मार्ट इंडिया हैकेथॉन का आयोजन, विद्यार्थियों ने प्...