बीबीएयू में शुरू हुआ योग शिविर
लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ। बीबीएयू के योग विभाग ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में द्वितीय योगिक पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कैंप शुरू किया है। 21 जून तक चलने वाले शिविर में छह से 14 वर्ष तक के बच्चों को योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम, भगवद्गीता मंत्रोच्चारण, कला एवं शिल्प गतिविधियां, मनोरंजक खेल, जीवन कौशल एवं चरित्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि बच्चों में बढ़ता तनाव, मोबाइल एवं स्क्रीन की लत, एकाग्रता में कमी, व्यवहारिक समस्याएं, अवसाद, चिंता, सामाजिक अलगाव एवं भावनात्मक असंतुलन जैसी चुनौतियां तेजी से सामने आ रही हैं। ऐसे समय में योग बच्चों के व्यक्तित्व विकास, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के निर्माण का प्रभावी माध्यम बन सकता है। यह भी पढ़ें- मार्शल आर्ट से आत्मरक्षा और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.