बीबीएयू में विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवेदन प्रक्रिया शुरू
लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 26 जुलाई की शाम छह बजे तक है। विश्वविद्यालय ने छात्रावास आवेदन का गूगल फॉर्म लिंक सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों के पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजा है। यह सुविधा केवल बीबीएयू, लखनऊ के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ही उपलब्ध है। बीबीएयू प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि यदि आवेदन लिंक उनके ई-मेल इनबॉक्स में दिखाई नहीं दे रहा है, तो वे अपने स्पैम फ़ोल्डर की भी जांच लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.