लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। बीबीएयू में शनिवार को राष्ट्रीय कर्मयोगी लार्ज स्केल जन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। ये कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्थायी कर्मचारियों के लिए 11 बैचों में आयोजित किया जा रहा। इसमें अमेठी सेटेलाइट सेंटर समेत करीब 300 प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। यह कार्यक्रम क्षमता निर्माण आयोग, केन्द्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय कर्मयोगी मिशन के तहत शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के कार्मिकों में सेवा भाव, जवाबदेही एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना रहा। प्रशिक्षक के तौर पर प्रो. डीआर मोदी, प्रो. सुदर्शन वर्मा तथा कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, समन्वय डॉ. आरके साहू एवं डॉ. बालन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...