बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 254 रैंक मिली
लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। बीबीएयू ने क्यूएस एशियन यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में 801-850 बैंड में स्थान हासिल किया। दक्षिण एशिया क्षेत्र में 254वीं रैंक मिली है। इस रैंकिंग संस्थानों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता धारणा, शोध उत्पादन, संकाय क्षमता तथा अंतरराष्ट्रीय सहभागिता आदि मानकों के आधार पर किया गया। बीबीएयू ने शोध उत्पादकता और उद्धरण के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन किया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की निदेशक प्रो. शिल्पी वर्मा ने कहा कि इस यात्रा में आईक्यूएसी गुणवत्ता मानकों और व्यवस्थित सुधारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.