लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के चार शोधार्थियों का केजीएमयू में रिसेप्शनिस्ट के पद पर चयन हुआ है। चयनित शोधार्थियों में डॉ. कुलदीप कुमार, अभिषेक कुमार, उज्जवल कुमार एवं विद्यासागर शामिल हैं। डॉ. कुलदीप कुमार ने शोध कार्य विभाग की डॉ. रचना गंगवार के मार्गदर्शन में किया है। अभिषेक कुमार वर्तमान में डॉ. गंगवार के निर्देशन में शोधरत हैं।वहीं उज्जवल कुमार एवं विद्यासागर डॉ. महेंद्र कुमार पाढी के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी चयनित शोधार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय बताया। इस मौके पर संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित विभाग के सभी शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्या...