लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ। बीबीएयू ने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स (यूके) के बीच अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, शोध एवं नवाचार का दायरा बढ़ेगा। बीबीएयू ने इस यूनिवर्सिटी के साथ प्रस्तावित जीन मोनेट ईयू-इंडिया नेटवर्क के तहत संस्थागत सहभागिता के लिये सहमति प्रदान की है। यह प्रस्ताव यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स के प्रोफेसर ऑफ पोलिसिंग एंड सिक्योरिटी प्रो. क्रिश्चियन काउनर्ट ने प्रस्तुत किया था। विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग, अंतर्विषयी शोध, अकादमिक मोबिलिटी, पाठ्यक्रम नवाचार तथा नीति-उन्मुख अकादमिक संवाद को बढ़ावा देने के मकसद से सहमति दी। बीबीएयू के डीन ऑफ अकादमिक अफेयर्स प्रो. एस विक्टर बाबू ने बताया कि यह सहयोग विशेष रूप से जेंडर, न्याय, सामाजिक असमानता तथा ईयू-इंडिया रणनीतिक सहयोग जैसे विषयों पर अकादमिक शोध और संवाद को सशक्त बनाएगा।

हिंदी...