पूर्णिया, अप्रैल 5 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के भट्ठा दुर्गाबाड़ी स्थित पीएमश्री बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में सदर विधायक विजय खेमका की अध्यक्षता में विद्यालय विकास, शैक्षणिक वातावरण तथा छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्रबंध समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव विधायक के समक्ष रखे। विधायक ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉपर छात्र यशराज सहित मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। विधायक खेमका ने कहा विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, शौचालय, खेल मैदान और पेयजल व्यवस्था का नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.