धनबाद, जनवरी 5 -- बीबीएम इंटर कॉलेज में सोमवार को विदाइ समारोह आयोजित कर प्रधान सहायक सुनील कुमार महतो को भावभीनी विदाइ दी गयी। प्राचार्य डॉ0 राकेश कुमार महतो व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अवकाशप्राप्त लेखापाल सह प्रधान सहायक सुनील कुमार महतो के कार्यकलापों को सराहा। प्रो0 बरूण कुमार सरकार, प्रो0 विशेश्वर महतो, प्रो0 दिनेश कुमार महतो, प्रो0 काजी असीर, प्रो0 शर्मिष्ठा कुमारी, प्रो0 अनिता कुमारी, दिलीप महतो, प्रो0 बालेश्वर महतो, पित्तो बाद्यकर, शक्तिपद महतो, लालु मोदी, सुशील महतो, सुजीत कुमार महतो आदि मौके पर थे। मौके पर प्राचार्य ने अवकाशप्राप्त प्रधान सहायक को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। इसके अलावे रासायन विज्ञान के शिक्षक राजकुमार महतो को भी विदाइ दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...