धनबाद, अप्रैल 11 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय व कॉलेजों की ओर से कोई भी खरीदारी विश्वविद्यालय की अनुमति पश्चात जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। अनुकंपा नियुक्ति के मामले में अभ्यर्थियों के कंप्यूटर संचालन में दक्षता संबंधी प्रमाण पत्र पुनः अभिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की ओर से सेमिनार, कॉन्फ्रेंस, प्रोजेक्ट संचालन के लिए तैयार एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिरंग प्रोसिड्योर) को समीक्षा के बाद मंजूरी दे दी गई। दानदाता पहचान समिति के संबंध में लिए गए निर्णय को भी सिंडिकेट ने हरी झंडी दे दी है। यही नहीं, कॉलेजों की संबद्धता के ...