धनबाद, अप्रैल 3 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने 96 ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की प्रक्रिया सात अप्रैल से शुरू होकर 21 अप्रैल तक चलेगी। वर्ष 2021 से 2025 के बीच झारखंड राज्य के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन करने से पहले छात्र-छात्राओं को अपना एनएटीएस आईडी जेनरेट करने के लिए एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चयनित को स्टाइपेंड के रूप में प्रत्येक महीने 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। इनमें झारखंड राज्य सरकार की ओर से 7500 रुपए व 4500 रुपए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम की ओर से दिया जाएगा। चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप को एडमिशन सेक्शन, एकाउंट्स सेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.