धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आनेवाले दिनों में सबकुछ ठीक रहा तो बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद को आवंटित 77 करोड़ रुपए लैप्स होने से बच सकते हैं। गुरुवार को रांची में 77 करोड़ रुपए के मामले में उच्चस्तरीय बैठक हुई। जेएसबीसीसीएल रांची के कार्यपालक निदेशक की ओर से बुलाई गई बैठक में बीबीएमकेयू रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, प्रबंधक सह कार्यपालक अभियंता जेएसबीसीसीएल, संवेदक समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में विभिन्न प्रक्रिया पर चर्चा की गई। यह भी बात हुई कि कैसे व क्या कर सकते हैं। मामले में जानकारों का कहना है कि बैठक सकारात्मक रही। इस कारण उम्मीद है कि 77 करोड़ रुपए से फर्नीचर, उपकरण व अन्य सामग्री की खरीदारी का मामला सुलझ जाए। राशि को लैप्स होने से बचाने के लिए 31 मार्च तक खरीदारी की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.