धनबाद, जून 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू की ओर से 29 जून से पांच यूनिवर्सिटी परीक्षाएं शुरू की जाएंगी। बीबीए एलएलबी सेमेस्टर वन सत्र 2025-30 की परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। परीक्षा 11 जुलाई तक निर्धारित है। परीक्षा केंद्र पीजी एकेडमिक ब्लॉक बीबीएमकेयू धनबाद को बनाया गया है। वहीं बीएससी सीएस सेशन 2022-25 वोकेशनल सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा भी 29 जून को शुरू होगी। परीक्षा 6 जुलाई तक होगी। 9 से 14 जुलाई तक प्रैक्टिकल निर्धारित है। बीबीएमकेयू परीक्षा विभाग का कहना है कि बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर तीन रेग्यूलर सेशन 2024-28, बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर पांच सेशन 2023-27 व बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर सात सत्र 2022-26 की परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। यह भी पढ़ें- बीए एलएलबी सेमेस्टर 10 की परीक्षा चार जुलाई से तीनों परीक्षा से संबंधित परीक...